- Advertisement -

चाँद के बारे में ‘ये’ 7 Facts जानकर आप भी चौक जाओगे | You will also be shocked to know these 7 facts about the moon

You will also be shocked to know these 7 facts about the moon

दोस्तों, आज हम इस पोस्ट में जानेंगे की, चाँद का निर्माण कैसे हुआ है? अंधेरी रात में चाँद कैसे चमकता है? और चाँद हमारे धरती से कितना दूर है?

तो चलिए चाँद के बारे में 7 Interesting Facts जान लेते है.

1. क्या आपको पता है कि, हमारे सौरमंडल में हमारे धरती के अलावा बाकी ग्रहों को भी चाँद है. इन सारे चाँद में हमारे चाँद के आकार (Size) के अनुसार पाचवा नम्बर आता है. क्या आपको पता है, सबसे बड़ा चाँद किस ग्रह का है? दोस्तों, सबसे बड़ा चाँद जुपिटर ग्रह का है. उसका नाम है, गैनीमीड (Ganymede). Largest Moon in Solar System – Ganymede. उसका व्यास 5262 किमी. है और हमारे चाँद का व्यास 3475 किमी. इतना है. हमारे धरती के चाँद का आकार पृथ्वी के एक चौथाई (1/4 th) है. क्या आपको पता है, जुपिटर ग्रह को कितने चाँद है? वैज्ञानिकों के अनुसार, जुपिटर ग्रह को पूरे 79 चाँद है. उनमे से अबतक 53 चाँद को नाम भी दिया गया है. और बाकी 26 चाँद का नाम वैज्ञानिक अभी सोच रहे हैं.

2. आपको किसी ने रात के बारे में सोचने के लिए कहा तो, सबसे पहले आप के मन मे चाँद का खयाल आयेगा. क्या आपने कभी सोचा है कि, ये चाँद रात को कैसे चमकता है? चाँद को रोशनी कैसी आती है? क्या चाँद खुद ही रोशनी बनाता है? नही, चाँद अपनी खुद की रोशनी नही बनाता. हमारा चाँद सूरज की रोशनी की वजह से चमकता है. याने की सूरज की रोशनी के किरणें जब चाँद पर पड़ती है, तो वह किरणें चाँद से परावर्तित (Reflect) होकर हमे दिखती है. इसी परावर्तित किरणों से हमे चाँद चमकता दिखता है. चाँद पर जितने भी सूरज के किरणें पड़ते है, उनमे से 12% प्रतिशत किरणों को चाँद धरती के और परावर्तित करता है. चाँद कितना चमकता है, ये उसके स्थान के ऊपर निर्भर करता है. कभी कभी तो चाँद इतना चमकता है की, वह दिन में भी दिखाई देता है. क्या आपने चाँद को दिन में देखा है? ये हमे कमेंट करके जरूर बताइये.

3. क्या आपकों पता है, हमारा चाँद कैसे बना है?

- Advertisement -

चाँद के बारे में वैज्ञानिकों को ने उनके संशोधन के अनुसार चाँद के निर्माण के बारे में कई सारी अपने हिसाब से कहानियां और शोध पत्र (Research Paper) निकाले है. पर हम उनमे से एक के बारे में आपको जानकारी देंगे.

चाँद का निर्माण 450 करोड़ साल पहले हुआ है और इस संशोधन के अनुसार मंगल ग्रह के आकार का एक ग्रह हमारे धरती से टकराया. इस टकराव की वजह से हमारे धरती का मलबा निकला और वह हमारे धरती के कक्षा में घूमता रहा. और धीरे धीरे इकट्टा हो गया. इसे हम चाँद कहने लगे. इस संशोधन पेपर को इसीलिये सच माना जाता है कि, 1971 में जब अपोलो-14 यान चाँद पे गया था. तब वहां से वापस आते वक्त उस यान Astronauts चाँद की मिट्टी और पत्थर लेके आये. इस मिट्टी और पत्थरों की जाँच की गई. तब ये बात सामने आयी, उन पत्थरो की बनावट (Composition) हमारे धरती से बहुत ही मेल खाती है. इसीलिये इसको सच माना जाता है.

4. क्या आपने कभी नोटिस किया है कि, हमे सूरज और चाँद लगभग एक ही आकार (Size) का दिखाई देता है. क्या सच मे सूरज और चाँद एकही साइज़ के है?

नहीं दोस्तों, देखा जाए तो सूरज चाँद से 400 गुना बड़ा है. फिर भी हमे सूरज और चाँद एक जैसे दिखाई देते है, उसका वैज्ञानिक कारण ‘ये’ है. सूरज धरती से लगभग 149 मिलियन किलोमीटर है. और चाँद धरती से 3 लाख 84 हजार 400 किलोमीटर दूर है. और आपको तो पता है, हमे दूर की चीजें छोटी दिखाई देती है. इसीलिए तो हमे चाँद और सूरज एक जैसे दिखाई देते है.

5. आपको पता है. धरती घुमती है, वैसे ही चाँद भी घूमता है. फिर भी हमे चाँद की एकही साइड हमे दिखाई देती है. तो दूसरी साइड हमे क्यो न दिखाई देती है, अब इसका भी वैज्ञानिक कारण हम जान लेते है. चाँद खुद की भी परिक्रमा करते करते धरती के कक्ष में भी परिक्रमा लगाता है. जब चाँद पृथ्वी की परिक्रमा लगाता है, तो उसका खुद का परिक्रमा लगाने का स्पीड और पृथ्वी की परिक्रमा पूरी करने का स्पीड दोनो बराबर होता है.

6. क्या आप जानते हो कि, चाँद पृथ्वी से दूर जा रहा है?

ये सही है कि, हरसाल चाँद पृथ्वी से 4 सेंटीमीटर दूर जा रहा है. जब 450 करोड़ साल पहले चाँद का निर्माण हुआ था तब चाँद पृथ्वी से कुछ 24000 किलोमीटर दूर था. अब वह पृथ्वी से 3,84,400 किलोमीटर है. कुछ मिलियन सालों के बात चाँद पृथ्वी से इतना दूर हो जाएगा कि, पृथ्वी पे सूर्यग्रहण होगा ही नही.

7. पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से चाँद की गुरुत्वाकर्षण शक्ति 6 गुना कम है. हम इसे आसान भाषा मे समजने चाहेंगे तो, समजों हमारा धरती पे वजन 60 Kg है तो वह चाँद पर जाकर हम चेक करेंगे तो वह 10 Kg होगा. अगर हम Jump की बात करें तो धरती पर हम 1 feet की jump लगा सकते तो चाँद पे आप 6 feet की jump लगा सकते है.

आपको चाँद के बारे में 7 Facts कैसे लगे हमे कमेंट करके जरूर बताइये. और इस पोस्ट को अपने दोस्तों को भी जरूर शेअर करे…

आप चाँद के बारे में वीडियो के रूप में जानकारी लेना चाहते हो तो ये वीडियो जरूर देखे…

Exclusive content

- Advertisement -

Latest article

More article

- Advertisement -